उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भूपेंद्र सिंह चौधरी 29 अगस्त को ग्रहण करेंगे कार्यभार, स्वतंत्र देव सौंपेंगे यूपी BJP की सत्ता

लखनऊ: यूपी में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh Choudhary) सोमवार (29 अगस्त) को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं. इससे पहले वे गाजे-बाजे के साथ लखनऊ आएंगे. यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनको नए अध्यक्ष की कमान सौंपेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और केंद्र के कुछ बड़े नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय (UP BJP State Headquarters) तक जुलूस के माध्यम से भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Choudhary) पूरे लाव लश्कर के साथ आएंगे. बता दें कि गुरुवार को भूपेंद्र सिंह चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था. इसके बाद से वे लगातार दिल्ली में ही हैं. दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda), राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान (National General Secretary Dharmendra Pradhan) के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की.

ऐसा माना जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे लखनऊ में आकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को दोपहर से शाम के बीच लखनऊ आ सकते हैं. यहां सबसे पहले भूपेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा. उसके बाद में भाजपा के प्रदेश कार्यालय की ओर उनका काफिला बढ़ेगा. वहीं, जगह-जगह काफिले का स्वागत किया जाएगा. जिसके बाद में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button