बड़ी खबरविदेश

Biden’s Dog Commander Bites : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के कुत्ते ‘कमांडर’ ने सीक्रेट सर्विस एजेंट को काटा, फर्स्ट डॉग का 11वां हमला

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कुत्ते कमांडर ने व्हाइट हाउस में एक और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया है. जानकारी के मुताबिक बाइडेन का कुत्ता जर्मन शेफर्ड नस्ल का है. उसकी उम्र दो साल है. बाइडेन उसे कमांडर के नाम से बुलाते हैं. यह घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कमांडर ने सोमवार की सुबह एक और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह 11वीं बार है जब कुत्ते ने व्हाइट हाउस या बाइडेन परिवार के घर पर किसी गार्ड को काटा है. सीएनएन ने संयुक्त राज्य अमेरिका गुप्त सेवा (यूएसएसएस) के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी के हवाले से जानकारी दी है. अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि कल लगभग 8 बजे, एक सीक्रेट सर्विस यूनिफॉर्मड डिवीजन पुलिस अधिकारी फर्स्ट फैमिली के पालतू कुत्ते के संपर्क में आया. कुत्ते ने पुलिस अधिकारी को काट लिया. जिसका उपचार बाद में चिकित्सा कर्मियों द्वारा किया गया.

गुग्लील्मी ने कहा कि घायल अधिकारी ने मंगलवार को सीक्रेट सर्विस यूनिफॉर्मड डिवीजन के प्रमुख अल्फोंसो एम डायसनसे बात की और उनकी हालत ठीक है. सीएनएन की रिपोर्ट में यूएस सीक्रेट सर्विस के हवाले से बताया गया है कि बाइडेन का कुत्ता कमांडर व्हाइट हाउस और डेलावेयर में कम से कम 11 लोगों को अपना शिकार बना चुका है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2022 में कुत्ते ने एक सीक्रेट एजेंट को बांह और जांघों में काट लिया था. जिसके बाद एजेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button