देशबड़ी खबर

बड़ी खबर! आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

नई दिल्ली: दिल्ली की सियासत से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुन लिया गया है। यानी दिल्ली की नई सीएम अब आतिशी होंगी। केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।

सीएम पद की रेस में थे 2 नाम

बता दें कि विधायक दल की बैठक से पहले ही 2 नाम सीएम पद की रेस में थे। जिसमें पहला नाम आतिशी और दूसरा नाम कैलाश गहलोत का था। बैठक से पहले ही आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया था कि केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता को सीएम नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा था कि सुनीता केजरीवाल सीएम बनने की इच्छुक नहीं हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी किसी ऐसे नेता को सीएम बनाना चाहती थी, जो सिस्टम और काम के बारे में जानता हो और उसे काम करने का अनुभव भी हो। ऐसे में सीनियर आप नेता मनीष सिसोदिया ने आतिशी के नाम पर जोर दिया था।

राजनीति में आने से पहले टीचर थीं आतिशी

आतिशी की गिनती आम आदमी पार्टी के सबसे पढ़े-लिखे नेताओं में होती है। वह राजनीति में आने से पहले टीचर थीं और उन्होंने ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की है। अरविंद केजरीवाल जब जेल में थे, तब आतिशी काफी मुखर होकर सामने आई थीं और मीडिया के सामने भी पार्टी का स्टैंड वह बड़ी मजबूती के साथ रखती थीं।

दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी। उनसे पहले शीला दीक्षित साल 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की सीएम रही थीं। शीला दीक्षित से पहले सुषमा स्वराज साल 1998 में दिल्ली की सीएम बनी थीं। आतिशी के सीएम बनने पर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। आतिशी जोरदार तरीके से आम आदमी पार्टी का पक्ष रखने के लिए जानी जाती हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button