
भारतीय यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब जर्मनी के हवाई अड्डों पर ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है। इसका मतलब यह है कि भारतीय पासपोर्ट धारक जो जर्मनी के एयरपोर्ट से होकर किसी तीसरे देश (जैसे यूके, अमेरिका आदि) की यात्रा कर रहे हैं, उन्हें अलग से ट्रांजिट वीजा के लिए आवेदन नहीं करना होगा। यह फैसला भारत और जर्मनी के बीच बढ़ते रिश्तों और यात्रा को आसान बनाने के प्रयास का हिस्सा है।
यह नया नियम 12 जनवरी 2026 को जारी किए गए भारत–जर्मनी संयुक्त बयान में शामिल किया गया, जो जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक के बाद घोषित किया गया। इस निर्णय का उद्देश्य भारतीय यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सरल, तेज़ और कागजी कार्रवाई कम करना बताया गया है। अब यात्रियों को ट्रांजिट वीजा के लिए खर्च और समय दोनों बचेंगे।



