देशबड़ी खबर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार आरोपियों के फोन में मिली बेटे जीशान सिद्दीकी की फोटो, कॉन्स्टेबल निलंबित

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है। यह तस्वीर उनके हैंडलर ने स्नैपचैट के जरिए आरोपियों से शेयर की थी। जांच में पता चला है कि शूटर और साजिशकर्ता जानकारी शेयर करने के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल करते थे। मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है।

बाबा सिद्दीकी का कॉन्स्टेबल निलंबित

बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय उनके साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड कॉन्स्टेबल श्याम सोनवणे को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले आरोपी के खिलाफ अपनी ओर कॉन्स्टेबल ने अपनी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की थी।

यूपी के तीन पुलिस कर्मी भी निलंबित

वहीं, दूसरी ओर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्पशूटर योगेश का रिफाइनरी थाने में पुलिस हिरासत में रहते हुए वीडियो बयान वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मथुरा एसएसपी शैलेश पांडे ने दिल्ली में एक हत्या के मामले में शामिल योगेश को दिल्ली स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया है।

 कुछ छिपा है वह सोता नहीं- जीशान

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। क्राइम ब्रांच की टीम सभी से पूछताछ कर रही है। विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंग्लिश में लिखा, जो कुछ छिपा है वह सोता नहीं, न ही जो कुछ दिखाई देता है, वह बोलता है।’

फडणवीस से मिले जीशान

बता दें कि जीशान सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शुक्रवार को मुलाकात की। फडणवीस मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में गृह विभाग भी संभालते हैं। जीशान सिद्दीकी ने अपने पिता की हत्या में अब तक की पुलिस जांच से गृह मंत्री को अवगत कराया है।

पिता की हत्या पर जीशान ने की थी न्याय की मांग

इससे पहले गुरुवार को जीशान सिद्दीकी ने अपने परिवार के लिए न्याय की मांग की थी। साथ ही अपील की थी कि उनके पिता की मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और न ही इसे व्यर्थ जाना चाहिए।

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हुई हत्या

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच को शुक्रवार को पड़ोसी रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button