उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

बिहार चुनाव 2025: शहाबुद्दीन के गढ़ में गरजे सीएम योगी, RJD प्रत्याशी ओसामा पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी पारा चरम पर है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिवान में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी पर तीखा हमला बोला। सिवान, जो कभी बाहुबली नेता शहाबुद्दीन का गढ़ माना जाता था, वहां सीएम योगी ने कहा कि “अब बिहार में जंगलराज नहीं, बल्कि विकासराज की ज़रूरत है।” उन्होंने मंच से आरजेडी प्रत्याशी ओसामा शहाबुद्दीन का नाम लेते हुए दावा किया कि “यह चुनाव उन ताकतों के बीच है जो बिहार को अंधकार में रखना चाहती हैं और उन लोगों के बीच जो बिहार को विकास की राह पर ले जाना चाहते हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन आरजेडी और उसके सहयोगी आज भी जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से बाहर नहीं निकल पाए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि “बिहार को एक बार फिर से मजबूत सरकार की जरूरत है, जो कानून व्यवस्था और विकास दोनों को साथ लेकर चले।”

सिवान की धरती से योगी ने शहाबुद्दीन के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि “वो समय अब नहीं लौटेगा जब गरीब, व्यापारी और आम आदमी डर के साये में जीता था। अब हर गांव में बिजली, सड़क और रोजगार की बात होती है।” उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार ओसामा को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि “बाप की राह पर चलने वाले बिहार को फिर से पिछे धकेलना चाहते हैं, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है।”

रैली के दौरान जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। सीएम योगी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में हमने गुंडाराज खत्म किया, अब बिहार की जनता को भी ऐसा ही मजबूत नेतृत्व चुनना चाहिए।”

योगी के इस भाषण ने सिवान में चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब देखना यह होगा कि शहाबुद्दीन के गढ़ में भाजपा का यह आक्रामक अभियान कितना असर दिखा पाता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button