उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी उपचुनाव में पूरा दमखम लगा रही बीजेपी, कुंदरकी विधानसभा जीतने के लक्ष्य से उतरे डिप्टी सीएम

यूपी में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी अपनी पूरी ताकत लगा रही है। सभी उपचुनाव वाली सीटों पर बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं से प्रचार करवा रही है। इसी के तहत आज कुंदरकी विधानसभा में अपने डिप्टी सीएम को मैदान में उतारा है। बीजेपी मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में मुस्लिम वोटों को भी अपनी तरफ करने की कोशिश में है। इसी कारणवश आज यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कुंदरकी में अल्पसंख्यक सम्मेलन करेंगे और बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर के लिए मुसलमानों से वोट मांगेंगे।

रामवीर सिंह भी इस उपचुनाव में काफी मेहनत करते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले रामवीर सिंह ठाकुर मुस्लिम सभा में जालीदार टोपी और अरबी स्कार्फ़ पहने वोट मांगते नज़र आए थे। इन दिनों मुस्लिम इलाकों में प्रचार में नारे भी लगाए जा रहे हैं, “ना दूरी है ना खाई है, रामवीर हमारा भाई है”

1993 से नहीं जीती बीजेपी

बता दें कि कुंदरकी सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट है। यहां  करीब 3.95 लाख वोटर है जिनमें मुस्लिम वोटर करीब 2.4 लाख है यानी करीब 60 फीसदी। बीजेपी कुंदरकी सीट 1993 से नहीं जीती है, बीजेपी इसी इतिहास को बदलने के फिराक में है। यहां सपा के जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बन जाने के बाद उपचुनाव हो रहे है। वहीं, समाजवादी पार्टी उम्मीदवार हाजी मोहम्मद रिजवान तुर्क मुसलमान है। कुंदरकी में अब तक 13 विधायक हुए है जिनमें 9 तुर्क मुसलमान हैं। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में  करीब ढाई लाख मुस्लिम वोटरों में मुस्लिम तुर्क करीब 30 हज़ार है। यहां पसमांदा मुसलमान वोटर 1 लाख से ज़्यादा है जबकि 50 हज़ार राजपूत मुस्लिम वोटर है।

‘सपा से नाराज चल रहे मुस्लिम’

वहीं, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने इंडिया टीवी से कहा कि समाजवादी पार्टी यहां हमेशा से तुर्क मुस्लिम बिरादरी के उम्मीदवार उतारती आई है जिससे बाकी मुस्लिम बिरादरी समाजवादी पार्टी से नाराज़ है, उन्हें लगता है कि उन्हें भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए इसलिए वो तुर्क मुस्लिम उम्मीदवार हाजी मोहम्मद रिजवान को हराकर बीजेपी के ठाकुर राम वीर सिंह को जिताएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button