देशबड़ी खबर

BJP नेता को बीच सड़क पर गोलियों से भूना, अपनी भाभी के श्राद्ध कर्म की तैयारी में जुटे थे, साले के साथ लौट रहे थे घर

सीवान: बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता शिवजी तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में गोली लगने से उनका साला घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात भाजपा नेता शिवजी तिवारी अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रामनगर रेलवे ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने गोली चला दी। इस घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शिवजी तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

वारदात से इलाके में दहशत

घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। शिवजी तिवारी स्थानीय बीजेपी नेता है जो पार्टी के कार्यक्रमों में अक्सर हिस्सा लिया करते थे। अनुमंडल पुलिस अधिकारी फिरोज आलम ने बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शिवजी तिवारी पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता तथा रामनगर वार्ड के भाजपा अध्यक्ष थे। उनके निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है।

परिवार में 4 लोगों की मौत से घर में पहले से था मातम

बताया जाता है कि अगस्त से अब तक शिवजी तिवारी समेत उनके परिवार में चार लोगों की मौत हो चुकी है जिससे उनका परिवार पहले से गम में डूबा हुआ था। शिवजी तिवारी के चचेरे भाई बब्बन तिवारी की 1 अगस्त को मौत हो गई थी। तीन सितंबर को उनके भाई रामअयोध्या तिवारी की पत्नी बीना देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद आठ सितंबर को चचेरे भाई स्वर्गीय भूलन तिवारी की पत्नी बदामी देवी की मौत हो गई। दोनों भाभी की मौत के बाद 19 सितंबर को श्राद्ध कर्म कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन इसके पहले ही रात में बदमाशों ने शिवजी तिवारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button