देशबड़ी खबर

चंद्रशेखर राव पर संसद में भाजपा नेता की ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, BRS ने ओम बिरला से पूछा- वह सांसद के खिलाफ क्या करेंगे कार्रवाई ?

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव बी. संजय कुमार की ओर से संसद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर की गई टिप्पणी पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए राज्य सरकार में मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से पूछा कि वह सांसद के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे?

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए पोस्ट में रामा राव ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर टिप्पणी करने पर अदालत के फैसले के बाद ‘एक सांसद’ को अयोग्य ठहराए जाने की मिसाल देते हुए भाजपा सांसद पर लोकसभा अध्यक्ष का रुख पूछा। उन्होंने ‘मोदी उपनाम’ मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदर्भ दिया है।

कांग्रेस के साथ-साथ तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति पर निशाना साधते हुए करीमनगर से लोकसभा सदस्य संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बीआरएस को ‘भ्रष्टाचार राक्षस समिति’ कहा था। रामा राव ने कहा, “ कांग्रेस के एक सांसद को प्रधानमंत्री का उपनाम अपमानजनक तरीके से कहने पर (लोकसतभा की) सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

अब, तेलंगाना के एक भाजपा सांसद ने हद पार कर कल लोकसभा में तेलंगाना के दो बार निर्वाचित लोकप्रिय मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को अभद्र भाषा में अपमानित किया। अध्यक्ष महोदय, अब आपको/हमें क्या करना चाहिए?” लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संजय कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर राव का परिवार तेलंगाना को लूट रहा है। बीआरएस का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा था, “रात में पीता’ (रात में शराब पीना), ‘दिन भर सोता’ , ‘किसी से नहीं मिलता’ । वह बीआरएस नेता हैं। तेलंगाना राज्य के साथ क्या हो रहा है? परिवार राज्य को लूट रहा है।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button