उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को BJP ने बनाया प्रत्याशी, कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण लड़ेंगे चुनाव

रायबरेली/कैसरगंज/लखनऊ। यूपी की हॉट सीट रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीँ कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से अभी तक रायबरेली और अमेठी सीट पर अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि दिनेश प्रताप सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं।

वहीँ सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने गुरुवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर करण भूषण सिंह का कमल निशान के लिए कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर चुनावी प्रक्रियायें पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी का औपचारिक उम्मीदवार घोषणा पत्र मिलते ही शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तिथि को करन भूषण नामांकन करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button