उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबदायूं

बदायूं में महिला जज का संदिग्ध हालात में मिला शव, क्वार्टर में अकेली रहती थीं

बदायूंः बदायूं में महिला जज का शव संदिग्ध हालात में मिला है. वह अपने क्वार्टर में अकेली रहती थीं. बताया गया कि ज्योत्स्ना राय अविवाहित थीं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं, मौके पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ भी जुट गई है.

दरअसल पूरा मामला रजिस्ट्री कार्यालय के समीप बने जजेस क्वार्टर्स का है. मऊ जिले की रहने वाली ज्योत्स्ना राय यहां पर सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर कार्यरत थी. संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव जजेस क्वार्टर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी मौके पर जांच के लिये फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया बताया जाता है सिविल जज जूनियर डिवीजन अविवाहित थी और अपने आवास पर अकेली ही रहा करती थी. उनकी मृत्यु की सूचना लखनऊ में उनके परिजनों को दे दी गई है.

अभी पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है. महिला जज का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. मृत्यु के कारण की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. वहीं शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. बताया जाता है कि मृतका के परिजन लखनऊ में रहते हैं जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. बाकी घटना के बारे में पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा. वहीं, घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन ने एक शोक सभा की तथा आज सभी न्यायिक कार्यों से विरत रहने का आह्वान किया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button