बड़ी खबरविदेश

कजान एक्सपो सेंटर में शुरू हुआ BRICS समिट, पुतिन बोले ’30 से अधिक देशों ने ग्रुप में शामिल होने की जताई इच्छा’

BRICS Summit 2024: रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। कजान एक्सपो सेंटर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का पूर्ण सत्र शुरू हो चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सत्र की शुरुआत में नेताओं को संबोधित किया है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 30 से अधिक देशों ने BRICS में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समूह बैठक में अपने विस्तार पर चर्चा करेगा, साथ ही कार्यकुशलता बनाए रखने की आवश्यकता को भी ध्यान में रखेगा।

कजान एक्सपो सेंटर पहुंचे पीएम मोदी

ब्रिक्स सम्मेलन के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इस बात पर भी टिकी हुई है कि की पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक कब होगी। पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कजान एक्सपो सेंटर पहुंचे हैं।

राष्ट्रपति पुतिन से मिले पीएम मोदी

कजान में ब्रिक्स समिट से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंगलवार को मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिले थे। पीएम मोदी ने पुतिन से हाथ मिलाया और फिर उनके गले मिले। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत हुई। वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष का भी जिक्र किया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button