देशबड़ी खबर

BSF के जवानों ने पाकिस्तान की नापाक कोशिश को किया नाकाम, ड्रग्स की खेप गिराने के लिए घुसे ड्रोन को मार गिराया

जालंधर। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से ड्रग्स की खेप गिराने के लिए घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। पिछले चार दिनों में यह पांचवां पाकिस्तानी ड्रोन है, जिसे बीएसएफ के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसने से रोका है। बीएसएफ के जवानों ने सोमवार रात पाकिस्तान की एक और नापाक कोशिश को विफल करते हुए अमृतसर के गांव भैणी राजपूताना में मादक पदार्थों की खेप सहित एक पाक ड्रोन को मार गिराया।

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कल रात लगभग नौ बजे निचले इलाके में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जिला अमृतसर के गांव भैणी राजपूताना के पास के इलाके में एक संदिग्ध पाक ड्रोन की हल्की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाक ड्रोन को मादक पदार्थ साहित सफलतापूर्वक मार गिराया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में क्षेत्र की तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने एक काले रंग का ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) और दो किलो एक सौ ग्राम हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए। तस्करों द्वारा आसानी से पता लगाने के लिए खेप के साथ एक छोटी टार्च (स्विच ऑन कंडीशन) भी जुड़ी हुई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button