देशबड़ी खबर

पुणे मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर खड़े ट्रक में बस ने मारी जोरदार टक्कर, 18 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

पुणे: पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ी दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 10 की हालत चिंताजनक है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां सड़क के किनारे खड़े हुए एक ट्रक पर पीछे से आने वाली ट्रैवेल्स बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना की वजह से बस में सवार 38 यात्रियों में से 18 यात्री घायल हुए हैं जिनमें 10 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सुबह करीब 5 बजे हादसा

यह दुर्घटना आज सुबह करीब 5 बजे के समय हुई, जब पुणे से मुंबई की दिशा में बालू मामा नामक ट्रैवेल्स कंपनी की बस यात्रियों को लेकर मुंबई रही थी। तभी खंडाला के करीबी बोरघाट में सड़क के किनारे खड़े हुए ट्रक को इस बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ढलान की वजह से ट्रैवेल्स बस की रफ़्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते बस में सवार 18 यात्री इस दुर्घटना का शिकार हुए, जिसमें से 8 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि ट्रैवेल बस में कुल 38 यात्री सवार थे। इसमें 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए पनवेल के MGM अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य 10 यात्राओं का करीबी खोपोली इलाके के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना की वजह से काफी समय तक यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को रोका गया था, जिन्हें अब शुरू किया जा चुका है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी हादसा

इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां हाइवे पर खड़े एक ट्रक को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई थी और 9 यात्री घायल हुए थे। इसमें से एक यात्री का हालत गंभीर बताई जा रही थी।

बता दें कि यह बस मथुरा से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान फिरोजाबाद के पास बस, हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। बता दें कि इस बस में करीब 25 लोग सवार थे। इसमें 8 बच्चे भी शामिल थे। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बस का ड्राइवर नशे की हालत में था, इस कारण बस से वह अपना नियंत्रण खो बैठा और हाइवे पर खड़े ट्रक से जा टकराया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button