देशबड़ी खबर

बिहार चुनाव: दूसरे चरण के 122 सीटों पर प्रचार थमा, दिग्गजों की साख दांव पर… 11 नवंबर को EVM में कैद होगा 3.7 करोड़ मतदाताओं का फैसला!

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीटों पर प्रचार का शोर सोमवार शाम थम गया। अब उम्मीदवार जनसंपर्क के जरिए आखिरी दांव आजमा रहे हैं। 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम 5 बजे तक। इस चरण में NDA और महागठबंधन के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, साथ ही AIMIM और जनसुराज जैसे दल भी मैदान में हैं।

NDA के स्टार उम्मीदवार: साख की जंग

NDA से पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह, लेशी सिंह, नीतीश मिश्रा, सुनील कुमार पिंटू, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, विजय कुमार मंडल, मोहम्मद जमा खान, प्रमोद कुमार, कृष्ण नंदन पासवान, कृष्ण कुमार ऋषि, शीला मंडल, महाबली सिंह, दुलालचंद गोस्वामी, श्रेयसी सिंह, राजू तिवारी शामिल हैं। RLM की स्नेह लता (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी), अनिल कुमार, HAM की दीपा कुमारी (जीतन राम मांझी की बहू) और ज्योति देवी (समधन) भी मैदान में।

महागठबंधन के दिग्गज: पूर्व स्पीकर से केंद्रीय मंत्री तक

महागठबंधन से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, कांग्रेस विधायक दल नेता शकील अहमद खान, अब्दुल जलील मस्तान, बीमा भारती, कौशल यादव, पूर्णिमा यादव, राजेश राम, अजीत शर्मा समेत कई की किस्मत दांव पर। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान भी जोर आजमाइश में उतरे हैं।

122 सीटों की पूरी लिस्ट

चुनाव वाले क्षेत्र: वाल्मीकि नगर, रामनगर (सुरक्षित), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि (सुरक्षित), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, शिवहर, रीगा, बथनाहा (सुरक्षित), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (सुरक्षित), झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (सुरक्षित), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (सुरक्षित), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी (सुरक्षित), रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (सुरक्षित), बरारी, कोढ़ा (सुरक्षित), बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (सुरक्षित), कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, नाथनगर, अमरपुर, धोरैया (सुरक्षित), बांका, कटोरिया (सुरक्षित), बेलहर, रामगढ़, मोहनिया (सुरक्षित), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (सुरक्षित), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सुरक्षित), गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुंबा (सुरक्षित), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सुरक्षित), बाराचट्टी (सुरक्षित), बोधगया (सुरक्षित), गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली (सुरक्षित), हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वारसलिगंज, सिकंदरा (सुरक्षित), जमुई, झाझा, चकाई।

स्टार प्रचारकों की धमक

NDA के लिए PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, CM नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, UP CM योगी आदित्यनाथ ने जोर लगाया। महागठबंधन की कमान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और दीपंकर भट्टाचार्य के कंधों पर रही।

मतदान व्यवस्था और सुरक्षा

सामान्य मतदान: सुबह 7 से शाम 6 बजे। सुरक्षा कारणों से कटोरिया (सुरक्षित) के 121, बेलहर के 140, चैनपुर-चेनारी (सुरक्षित) के 62, गोह के 25, नवीनगर के 26, कुटुंबा (सुरक्षित) के 169, औरंगाबाद के 57, रफीगंज के 125, गुरुआ के 12, शेरघाटी के 48, इमामगंज (सुरक्षित) के 361, बाराचट्टी (सुरक्षित) के 36, बोधगया (सुरक्षित) के 20 बूथों पर शाम 5 बजे तक। रजौली (सुरक्षित), गोविंदपुर, सिकंदरा (सुरक्षित), जमुई, झाझा, चकाई में भी शाम 5 बजे तक।

दलों की सीट बंटवारा

– NDA: BJP (53), JDU (44), LJP (रामविलास) (15), RLM<\/b> (4), HAM (6)।

– महागठबंधन: RJD (71), कांग्रेस (36), VIP (8), CPI(ML) (6), CPI (4), MCP (1)।

– नामांकन रद्द: RJD की श्वेता सुमन (मोहनिया SC) – निर्दलीय रवि शंकर पासवान (छेदी पासवान पुत्र) को समर्थन। VIP के शशि भूषण सिंह (सुगौली) – तेज प्रताप की पार्टी के श्याम किशोर भारती को समर्थन।

– जनसुराज: 120 उम्मीदवार।

मतदाता और उम्मीदवार

45,399 मतदान केंद्रों पर 3.70 करोड़ मतदाता (1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिला, 943 थर्ड जेंडर) 1,302 उम्मीदवारों (136 महिला, 1,165 पुरुष, 1 अन्य) का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार: चैनपुर, सासाराम, गया टाउन। सबसे कम 5: लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज, बनमनखी।

पहले चरण का रिकॉर्ड

6 नवंबर को 121 सीटों पर 65.08% मतदान – बिहार के इतिहास में नया कीर्तिमान! 2020 विधानसभा (57.29%) से +7.79%, 2024 लोकसभा (56.28%) से +8.8%। 1951 से अब तक का सर्वाधिक (लोकसभा: 64.6% in 1998, विधानसभा: 62.57% in 2000)।

मतगणना: 14 नवंबर। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल: 22 नवंबर तक।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button