देशबड़ी खबर

पुलिस हिरासत में पहुंचे चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश, पिता से मिलने की नहीं थी अनुमति, फिर भी दे रहे थे धरना

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और तलगु देशम पार्टी के प्रमुखय चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य की नंद्यालय पुलिस ने नायडू को सुबह-सुबह अरेस्ट वारंट सौंपते हुए हिरासत में ले लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद तेलगु देशम पार्टी के कार्यकर्ता व नेता विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस बीच जब चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को इस बात की जानकारी मिली तो वे अपने पिता से मिलने के लिए रवाना हुए। इसी दौरान उन्हें अपने पिता से मिलने की अनुमति पुलिस ने नहीं दी जिसके बाद नारा लोकेश सड़क पर ही बैठ गए और धरना देने लगे। बता दें कि नारा लोकेश पूर्वी गोदावरी में अपने पदयात्रा पर हैं।

क्या है आरोप

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास कॉर्पोरेशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत सीआईडी की तरफ से नायडू को अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। इस मामले में चंद्रबाबू नायडू आरोपी हैं और कुछ दिनपहले ही उन्होंने यह दावा किया था कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। इस मामले पर अब चंद्रबाबू नायडू ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने कोई कदाचार या भ्रष्टाचार नहीं किया है। सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के ही मुझे कर लिया है। मैंने उनसे सबूत दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया है।

कई मामलों के तहत केस दर्ज

अबतक मिल रही जानकारी के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा शिफ्ट किया जाएगा। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नायडू को आईपीसी की धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201 समेत कई मामलों के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नंद्याल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी सुबह करीब 3 बजे नॉयूड के यहां पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। बता दें कि जस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया वे अपनी बस में आराम कर रहे थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button