देशबड़ी खबर

चिराग पासवान ने मंत्रालय मिलते ही बताया अपना मास्टरप्लान, कहा – PM ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे अच्छे से निभाऊंगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाए जाने पर कहा, “प्रधानमंत्री द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं निभाऊंगा और मुझे एक ऐसे विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जिसका मैंने अपने विज़न दस्तावेज में भी उल्लेख किया था। हमारा कृषि प्रधान देश है ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि किसान जो उत्पादन करते हैं उसका प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मार्केटिंग बढ़िया हो। यह देश में न सिर्फ बड़े तादाद में रोजगार के अवसर देंगे बल्कि आने वाला समय इस विभाग का है। आज का समय प्रसंस्करण का ही है, मुझे लगता है कि भारत में इसका बहुत बड़ा दायरा है और देश के विकास में इसका बहुत बड़ा योगदान होगा।”

पहले पिता अब बेटा संभालेगा यह मंत्रालय

तीन बार के सांसद चिराग को पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला है। इस मौके के लिए चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। मंत्रालय मिलने के बाद उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्रालय छोटा नहीं होता। पीएम ने जो काम मुझे सौंपा है, वह मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा। चिराग पासवान हाजीपुर के सांसद हैं। उन्हें मोदी कैबिनेट 3.0 का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली, उसके अगले 24 घंटे बाद सोमवार को विभागों का बंटवारा भी हो गया। चिराग पासवान को जो विभाग मिला है, उसे उनके पिता रामविलास पासवान संभाल चुके हैं। राम विलास पासवान को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय मिला था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button