उत्तर प्रदेशचित्रकूटबड़ी खबर

चित्रकूट बड़ा हादसा: डंपर की टक्कर से ऑटोरिक्शा सवार पांच श्रृद्धालुओं की मौत, तीन घायल

चित्रकूट। चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर की टक्कर लगने से ऑटोरिक्शा सवार पांच श्रृद्धालुओं की मौत हो गई तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मार्ग पर कपसेठी गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में कन्नौज जिले के निवासी अनिरुद्ध (30), अतर सिंह (50) और अखिलेश सिंह (22) तथा हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सोनी (30) और निधि सोनी (19) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल भी हुए हैं उन्हें उपचार के लिये प्रयागराज के हायर सेंटर भेजा गया है।

त्रिपाठी ने बताया कि सभी श्रृद्धालु कर्वी रेलवे स्टेशन से ऑटोरिक्शा में सवार होकर रामघाट जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button