देशबड़ी खबर

CM सिद्धारमैया कर्नाटक के सांसदों-मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, कावेरी महोगा अहम मुद्दा

बेंगलुरु। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कर्नाटक से संबंध रखने वाले सभी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करके राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें विशेष रूप से पड़ोसी तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का जल छोड़े जाने का मुद्दा शामिल है। बैठक में कई रुकी हुई विकास परियोजनाओं और केंद्र की मंजूरी का इंतजार कर रही परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य से संबंध रखने वाले केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से कावेरी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार का ध्यान दिलाने का अनुरोध करेंगे। बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) ने सोमवार को कर्नाटक से तमिलनाडु को अगले 15 दिन तक 5,000 क्यूसेक पानी देते रहने के लिए कहा है। मीडिया में मंगलवार को जारी मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, सिद्धरमैया आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे और बुधवार सुबह कर्नाटक से संबंध रखने वाले केंद्रीय मंत्रियों और सभी सांसदों के साथ बैठक करेंगे।

यात्रा के दौरान उनका कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संभवत: इस सप्ताह के अंत में कावेरी जल मुद्दे पर सुनवाई से पहले सिद्धारमैया उच्चतम न्यायालय में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button