देशबड़ी खबर

सीएम स्टालिन ने यूसीसी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए…

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने का प्रस्तावित कदम केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार का विरोध करने वालों को निशाना बनाने के लिए है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष स्टालिन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए आगे नहीं आई है, उसका रवैया ‘जन-विरोधी’ है और उसने लोगों पर सनातन धर्म थोप दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक निरंकुश शासन है। समान नागरिक संहिता प्रस्ताव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही नागरिक और अपराध से जुड़े कानून हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब व्यक्तिगत कानूनों को खत्म कर यूसीसी लाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कदम का मकसद उन लोगों को निशाना बनाना है जो भाजपा, उसकी विचारधारा और केंद्र में उसके शासन का विरोध करते हैं। स्टालिन ने 29 जून को यूसीसी को आगे बढ़ाने के लिए मोदी को घेरते हुए आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का कर और देश में भ्रम पैदा करते हुए वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की सोच रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button