अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नवनिर्मित रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का करेंगे निरीक्षण

अयोध्या: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे. रामनगरी अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्थानीय भाजपा विधायक और नेताओं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया. इसके बाद सीएम योगी सड़क मार्ग से प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे. जहां पर उन्होंने बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उनकी आरती उतारी.

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी राजू दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दर्शन और पूजन करवाया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने संतों से मुलाकात की. हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुआ. दोपहर करीब 12:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में माथा टेका. इस दौरान राम जन्मभूमि के पुजारी ने मुख्यमंत्री को पूजन अर्चन कराया.

दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मंदिर के परिसर का बाहर से निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के साथ प्रदेश शासन की कई वरिष्ठ अधिकारी और जिला शासन के अधिकारी मौजूद रहे. दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

अयोध्या में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद हनुमानगढ़ी के लिए जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

इसके पूर्व मुख्यमंत्री अयोध्या के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का निरीक्षण करने के साथ ही 30 दिसंबर को प्रस्तावित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के उद्घाटन से पूर्व वहां की तैयारी की समीक्षा करेंगे. लगभग 3:00 बजे अयोध्या के संतों से मुलाकात के बाद 4:00 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए पुलिस लाइन पर बने अस्थाई हेलीपैड से रवाना हो जाएंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button