देशबड़ी खबर

CM योगी ने कांग्रेस के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से की, कहा- ये महात्मा गांधी की पार्टी नहीं

धुले: महाराष्ट्र के धुले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उसके घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से की। उन्होंने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह कांग्रेस महात्मा गांधी की नहीं है। यह वह कांग्रेस नहीं है जिसका नेतृत्व सरदार बल्लभभाई पटेल और लोकमान्य तिलक ने किया था। यह सोनिया और राहुल की कांग्रेस है। यह कांग्रेस का एक विकृत संस्करण है।’

सीएम योगी ने कहा, ‘वे कुछ भी नहीं करना चाहते हैं। अगर आप कांग्रेस का घोषणापत्र देखेंगे, तो आपको लगेगा कि यह मुस्लिम लीग का है, यह आपका (एससी, एसटी और ओबीसी) आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस ने जस्टिस रंगनाथ मिश्रा समिति बनाई और मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग का 6% आरक्षण देना चाहा और बीजेपी ने हमेशा इसका विरोध किया।’

मालेगांव में क्या बोले सीएम योगी?

सीएम योगी ने मालेगांव में कहा, ‘औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस गई है। मैं पाकिस्तान समर्थकों से उस देश में जाकर भीख मांगने के लिए कहता हूं, उस देश की प्रशंसा करने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।’

सीएम योगी ने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। भगवान राम यह सुनिश्चित करेंगे कि विपक्ष सत्ता में नहीं आए ताकि अयोध्या में उनका मंदिर कोई नहीं तोड़ सके।’

सीएम योगी ने कहा, ‘राम मंदिर का निर्माण भारत के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतीक है।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button