अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अयोध्या में सीएम योगी हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ करेंगे, फिर गोरखपुर जाएंगे

अयोध्या: सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या (CM Yogi in Ayodhya ) पहुंचेंगे. वह अयोध्या में तीन घंटे रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:20 बजे अयोध्या पुलिस लाइन पहुंचेंगे. सुबह 10:25 बजे कंपोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में वह हॉट कुक्ड मील योजना (गरम भोजना योजना) की शुरुआत करेंगे. सुबह 11:20 बजे सीएम योगी कंपोजिट विद्यालय से पुलिस लाइन हेलीपैड जाएंगे.

वहां से 11:40 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क हैलीपैड जाएंगें. इसके बाद वह 11:45 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे. दोपहर 12:00 बजे सीएम योगी रामलला के दरबार में जाएंगे. इसके बाद वह निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण करेंगे. दोपहर 12:20 बजे बड़ा भक्त मंदिर में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान में वह शामिल होंगे. दोपहर 1:00 बजे बड़ा भक्तमाल से सीएम योगी लखनऊ के लिए चले जाएंगे.

समाजवादी पार्टी की सरकार में बंद हो चुकी हॉट कुक्ड मील योजना (CM Yogi starts Hot Cooked Meal Scheme in Ayodhya ) को उत्तर प्रदेश सरकार फिर से शुरू कर रही है. अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ इस योजना का शुभारंभ करेंगे. योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रजिस्टर किये गये 3 से 6 साल की उम्र तक के बच्चों को गरम भोजन दिया जाएगा.

यूपी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने 3 से 6 साल वर्ष तक के बच्चों के लिए यह योजना फिर से शुरू की है. गरम भोजन योजना को 2016 में तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने बंद कर दिया था. इसे उत्तर प्रदेश सरकार फिर से शुरू करने जा रही है. विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने सभी जिलों के डीएम को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में योजना शुरू कराने का आदेश दिया था.

सीएम योगी का गोरखपुर दौरा आज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे. गोरखपुर में सीएम योगी (CM Yogi in Gorakhpur) 175.38 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 116 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आज शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लाभार्थियों को भूखंडों और फ्लैट्स देने के लिए की ई-लॉटरी की प्रक्रिया होगी. सीएम योगी अपने हाथों 5 आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र देंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button