उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
CM योगी ने केशव प्रसाद मौर्य को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


योगी आदित्यनाथ ने केशव प्रसाद मौर्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव उन पर बनी रहे।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम के योगदान और जनसेवा की सराहना भी की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी केशव प्रसाद मौर्य को शुभकामनाएं दीं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में केशव प्रसाद मौर्य लंबे समय से संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।