देशबड़ी खबर

कांग्रेस ने कहा- पहलवानों के धरने पर चुप्पी तोड़ें प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।’’ पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के सांसद को बचाने में लगे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडी 4 महीने से भी अधिक समय से न्याय की मांग रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री अपने सांसद को बचाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री जी चुप्पी तोड़ो।’’ कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने जंतर-मंतर पहुंचकर धरना दे रहे पहलवानों से मुलाकात की।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार को देश की बेटियों की चीत्कार और न्याय की गुहार क्यों नहीं सुनाई देती? …दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही देश की बेटियों व नामी पहलवानों के बीच पहुंच कर अपना पूर्ण समर्थन दिया। …इन बेटियों के संघर्ष में हम मन-वचन-कर्म से साथ हैं।’’

सुरेजवाला ने कहा, ‘‘मुंहबली प्रधानमंत्री जी से मेरा सीधा सवाल है कि आरोपी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की बजाय आपने इतने गंभीर मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है ?’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री का असली नारा तो ये है- बेटी रूलाओ, उन्हें धरने पर बिठाओ ! आरोपियों को संरक्षण दे, क़ानून की धज्जियां उड़ाओ !’’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button