देशबड़ी खबर

कांग्रेस ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ लागू करने के तौर-तरीके को लेकर सरकार पर बोला हमला, कहा- इसमें बड़े पैमाने पर हैं विसंगतियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) लागू करने के तौर-तरीके को लेकर शनिवार को सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि इसमें बड़े पैमाने पर विसंगतियां हैं। पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने एक बयान में कहा कि अगर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय जारी अधिसूचना के अनुसार ओआरओपी को अक्षरश: लागू किया गया होता, तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।

चौधरी ने राहुल गांधी की हालिया लद्दाख यात्रा का भी उल्लेख किया। उनके मुताबिक, ‘‘पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी को बताया था कि कैसे ओआरओपी को गलत तरीके से लागू किया गया है और ‘अग्निपथ’ योजना कैसे देश की सुरक्षा और अखंडता को नुकसान पहुंचा रही है और युवाओं के भविष्य को भी नष्ट कर रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि चार साल पूरे होने के बाद अग्निवीरों को न तो कोई पेंशन मिलेगी और न ही अन्य लाभ, बल्कि वे फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। चौधरी ने आरोप लगाया, ‘‘संप्रग सरकार के समय 6 फरवरी, 2014 को जारी आदेश के अनुसार ओआरओपी को लागू नहीं किया गया है।’’ उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने इसे जिस तरह से लागू किया है, उसमें बहुत सारी विसंगतियां हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button