देशबड़ी खबर

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा- मेरी पार्टी और जनता करेगी मेरी चिंता

जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि किसी नेता को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। पायलट ने कहा,‘‘मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी।’’ मोदी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने टोंक में संवाददाताओं से से कहा,‘‘मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मेरी चिंता मेरी पार्टी, मेरी जनता करेगी और हम उसके प्रति समर्पित हैं।’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक रैली में सचिन पायलट के संदर्भ में कहा,‘‘…गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है। पार्टी के लिए जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद ‘शाही परिवार’ की शह पर उसे दूध में से मक्खी की तरह निकाल करके फेंक दिया जाता है।’’

पायलट ने कहा कि उनके खिलाफ बहुत कुछ कहा गया, बहुत आरोप लगाये गये, लेकिन उन्होंने हमेशा अपना संयम ना खोने और जनता के बीच एक मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की कोशिश की। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताते हुए पायलट ने कहा,‘‘विचारधारा को लेकर हमारा जो संघर्ष है उसमें हम लोग जीतकर आएंगे और देशभर में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button