देशबड़ी खबर

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने शुरू की ‘जनमंच’ पहल

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने राज्य के स्थापना दिवस पर सोमवार को ‘जनमंच’ पहल शुरू की, जिसके जरिए लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को उठा सकेंगे। कांग्रेस ने साथ ही दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास आम आदमी के लिए समय नहीं है। कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अगले एक साल में पार्टी के नेता लोगों की समस्याओं को समझने के लिए गुजरात के प्रत्येक तालुका का दौरा करेंगे।

इस पहल की शुरुआत के तहत सोमवार को बनासकांठा जिले के वडगाम और पालनपुर कस्बों में दो ‘‘जनमंच’’ सभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। गुजरात में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने वडगाम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करने के लिए पार्टी एक ‘‘रचनात्मक विपक्ष’’ की भूमिका निभाएगी, क्योंकि ‘‘भाजपा और उसकी सरकार त्योहार मनाने में व्यस्त’’ है।

चावड़ा ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा सरकार के पास अब आम आदमी की परेशानी सुनने के लिए न तो समय है और न ही उसकी ऐसी कोई इच्छा है। यह भ्रष्ट सरकार केवल प्रभावशाली लोगों के लिए काम करती है और करदाताओं की उपेक्षा करती है।’’ उन्होंने कहा कि ‘जनमंच’ लोगों को अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिए एक मंच मुहैया कराएगा और पार्टी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा तक संघर्ष करेगी।

पार्टी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहली दो ‘जनमंच’ सभाओं में किसानों, दुकानदारों और महिलाओं सहित आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि ‘जन मंच’ एक जन आंदोलन बनेगा और पार्टी लोगों की समस्याओं को विधानसभा तक उठा कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button