उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

बरेली के एक होटल में 28 वर्षीय युवती का मिला शव, धारदार हथियार से की गई हत्या

आज यानी 20 अगस्त को बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। बरेली के एक होटल से दोपहर में पुलिस को फोन आया और यह जानकारी दी गई कि उनके होटल के एक कमरे में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। उस महिला की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बरामद करते हुए मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए मामले के अभियुक्त की भी पहचान कर ली है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि पुलिस ने मामले में क्या जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

बरेली के होटल में मिले शव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘आज यानी 20 अगस्त 2024 को दोपहर में सूचना मिली कि थाना कोतवाली के अंतर्गत होटल प्रीत पैलेस के कमरे में एक युवती की लाश मिली। होटल के कमरे में मिले शव की पहचान फरजाना उर्फ शब्बो के रूप में हुई है। मृतका की हत्या अभियुक्त आलम द्वारा किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।’

अभियुक्त की भी हो गई मौत

पुलिस ने मामले में आगे की जानकारी देते हुए बताया, ‘घटना की संबंध में जांच करते हुए पाया गया कि 19 अगस्त 2024 की शाम करीब 5 बजे अभियुक्त आलम ने युवती की हत्या कर दी और शव को होटल के कमरे में ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। इसके बाद 19 अगस्त की ही रात करीब 9 बजे थाना GRP को ट्रेन द्वारा रनओवर के बाद मौत की सूचना मिली। GRP ने उस शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई की।’ इसके आगे पुलिस ने कहा, ‘आज उस शव की पहचान अभियुक्त आलम के रूप में हुई है।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button