देशबड़ी खबर

मंगलुरु में पूर्व विधायक के व्यापारी भाई की मिली लाश

कर्नाटक के मंजलुरु जिले में पूर्व एमएलए के व्यापारी भाई मुमताज अली की लाश आज पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने मुमताज अली का शव फाल्गुनी नदी से बरामद किया है। बीते दिन मुमताज अली की कार कुलूर ब्रिज के पास बरामद की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था। मुमताज अली पूर्व MLA मोहिउद्दीन बावा के भाई थे। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

नदी से बरामद हुआ शव

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व MLA मोहिउद्दीन बावा के भाई मुमताज अली के शव को आज फाल्गुनी नदी से बरामद कर लिया गया। मुमताज अली जिले के नामी बिज़नेसमैन थे और मुस्लिम शिक्षण संस्थान चला रहे थे। पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

शाम को निकले थे घर से

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुमताज रविवार को करीबन 3 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। शाम 5 बजे के आसपास, उनकी कार कुलूर पुल के पास मिली। इसके बाद उसके बाद उनकी बेटी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आशंका जताई कि शायद उन्होंने पुल से छलांग लगा दी है। वहीं, कार में दुर्घटना के निशान दिखाई दिए थे, जिससे यह शक और गहरा हो गया था। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button