देशबड़ी खबर

दिल्ली: गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा ने लिए 7 फेरे, सुरक्षा में पुलिस जवान तैनात

नई दिल्ली। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और “हिस्ट्रीशीटर” अनुराधा चौधरी उर्फ “मैडम मिंज” मंगलवार को दिल्ली में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच सात फेरे लिए। चौधरी हरियाणा के सोनीपत से एक एसयूवी कार में विवाह स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने द्वारका सेक्टर-3 के संतोष गार्डन इलाके में स्थित बारात घर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।

संदीप के वकील ने 51,000 रुपये में बारात घर बुक किया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर की आपराधिक छवि और उसके पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एक योजना बनाई थी। एक समय वांछित अपराधी और सात लाख रुपये के ईनामी रहे संदीप को अपनी शादी के लिए दिल्ली की एक अदालत से छह घंटे की पैरोल मिली थी। चौधरी के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि कोर्ट ने काला को शादी के लिए 6 घंटे की पैरोल दी है।

लाल जोड़े में लेडी डॉन, कुर्ता-पायजामा में काला
इस दौरान सुर्ख लाल जोड़े में लेडी डॉन नजर आई, जबकि काला जठेड़ी कुर्ता-पायजामा और सदरी में था। उसके सिर पर लाल रंग की पगड़ी थी। फेरों के बाद दोनों से मिलने के लिए स्टेज पर एक-एक कर उनके सगे संबंधी पहुंचे। सभी ने उन दोनों के साथ फोटो भी खींचवाई। शादी के दौरान पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इससे पहले लेडी डॉन खुद स्कॉर्पियो चलाकर दिल्ली पहुंची। उसके साथ परिवार के लोग भी मौजूद हैं।

200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात
शादी की सुरक्षा में 200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात हैं। पुलिस ने हर रिश्तेदार, वेटर को भी ID कार्ड इश्यू किया है। साथ ही डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।

चार राज्यों की पुलिस अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात
उसकी सुरक्षा के लिए सैकड़ों की संख्या में चार राज्यों की पुलिस अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात है। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। काला महज छह घंटे की जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आया है। इसके बाद ये क्रिमिनल कपल शादी के सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा।

चार साल से प्रेम संबंधों में हैं काला-अनुराधा
काला जठेड़ी और अनुराधा चार साल से प्रेम संबंधों में हैं। शादी के बाद अनुराधा परिवार के साथ चली जाएगी। वह पहले से जमानत पर है। पुलिस का कहना है कि अनुराधा तलाकशुदा है। साल 2006 में उनकी मुलाकात शेखावाटी कॉलेज, सीकर के लेक्चरार फेलिक्स दीपक मिंज से हुई थी। दोनों ने मई, 2007 में शादी की थी, लेकिन 2013 में दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button