देशबड़ी खबर

राजस्थान में बिपरजॉय से तबाही: 36 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश, घर-पुल सब टूट रहे, मरने लगे लोग

जयपुर: चक्रवाती तूफान बिपरजाय राजस्थान में बिफर रहा है । राजस्थान का बाड़मेर जिला जहां 3 दिन पहले तक पानी की बूंद बूंद को लोग तरस रहे थे, वहां अब बाढ़ के हालात हैं । करीब 15 एमएम बारिश हो गई है और इस बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में आफत आन पड़ी है। बता दें कि टोंक में तेज हवाओं से मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हुई है।

करीब 500 गांवों को ब्लैक आउट किया गया है यानी वहां से बिजली बंद कर दी गई है । बाड़मेर के अलावा सिरोही और जालौर जिले में भी बाढ़ के हालात बन रहे हैं । बाड़मेर और सिरोही जिले में पिछले 36 घंटे से बारिश का दौर जारी है। सड़कें नदियां बनती जा रही है । जालौर, सिरोही, बाड़मेर , जोधपुर , डूंगरपुर में आज सवेरे भी बारिश जारी है।

आंधी तूफान और बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो लोग टोंक जिले के रहने वाले हैं और एक अन्य महिला पाली जिले की रहने वाली है । जिन जिलों में तूफान का अलर्ट था उन जिलों में पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी अब कोटा और जोधपुर जिले में बड़े सरकारी अस्पताल होने के कारण अस्पतालों के चिकित्सकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है ।

मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल यानी रविवार और सोमवार को भरतपुर , बूंदी , दोसा , धौलपुर, करौली, कोटा। सवाई माधोपुर , जयपुर में भारी बारिश होने की चेतावनी है । बाड़मेर में रेगिस्तानी इलाकों में नदियां बहना शुरू हो गई है । पाली जिले में कुछ दिन पहले ही गुजरात और राजस्थान को जोड़ने के लिए सड़क बनाई गई थी , उस सड़क के अवशेष ही अब बच सके हैं बाकी सड़क पानी में बह गई है।

जोधपुर शहर की डर्बी कॉलोनी में पानी इतना भर गया है कि एनडीआरएफ की टीम को लगाना पड़ा है। डूंगरपुर जिले में 25 गांव में बिजली की सप्लाई बंद कर दी है । जैसलमेर जिले में करीब 500 लोगों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। बाड़मेर जिले के 174 ग्राम पंचायतों में तूफान का जबरदस्त इफेक्ट हुआ है। बाड़मेर में हालात सबसे ज्यादा खराब हुए हैं।

रेलवे ने बाड़मेर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है । बाड़मेर जिले के चौहटन। सेड़वा, धोरीमन्ना , धनाऊ, कस्बों में सड़कें पिछले 20 घंटे से लबालब है । बारिश का पानी घरों में घुस गया है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में 2 दिन और यानी रविवार और सोमवार को मौसम तूफान बिपरजॉय का इफेक्ट देखने को मिलेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button