देशबड़ी खबर

देवेंद्र फडणवीस ने दाखिल किया नामांकन, गांधी परिवार को लेकर कही बड़ी बात

नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार का काम खुद ही बोलता है। इस अलावा विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुए कहा कि लाडकी बहिन योजना और उसके लाभार्थी ही उन्हें हराने के लिए पर्याप्त हैं। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 तक और नवंबर 2019 में 80 घंटे के कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

छठी बार भी आशीर्वाद देगी जनता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पांच बार जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है और छठी बार भी मुझे जनता आशीर्वाद देगी। केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे पर विश्वास दर्शाया है। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने जो काम किया है उसी आधार पर एक बार फिर जनादेश प्राप्त करेंगे, फिर एक बार महायुति की सरकार आएगी और नागपुर में सारी सीटें बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि जो विकास की गति है, जो महाराष्ट्र की प्रगति की है उसको निरंतर जारी रखने के लिए महायुति की सरकार फिर से लाना एक ही लक्ष्य है।

गांधी परिवार पर साधा निशाना

नाना पटोले के वक्तव्य पर टिप्पणी करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज नाना पटोले ने जो कहा है और राहुल गांधी ने विदेश में जाकर आरक्षण के खिलाफ जो वक्तव्य दिया था उसका पूरा समर्थन आज नाना पटोले ने किया है। कांग्रेस हमेशा बाबा साहब की विरोधी रही है, आरक्षण की विरोधी रही है। नेहरू जी ने भी यही भूमिका रखी है, इंदिरा जी ने भी, राजीव गांधी ने भी यही भूमिका रखी, अब राहुल गांधी भी रख रहे हैं। लेकिन एक बात बता देना चाहता हूं कि जब तक भारत का संविधान है और भारत में भारतीय जनता पार्टी है आरक्षण को कोई हाथ नहीं लग सकता।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button