देशबड़ी खबर

चुनाव के बीच इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र की DGP का तबादला करने का दिया आदेश

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की डीजीपी का तबादला करने का आदेश दिया है। बता दें कि कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से इस मामले में शिकायत की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने ये आदेश दिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला की जगह अब मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि कैडर के अगले वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी को उनका प्रभार सौंपा जाए। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होना है। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

विपक्षी दलों ने की थी शिकायत

दरअसल, महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्य सरकार को कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद तत्काल प्रभाव से डीजीपी रश्मि शुक्ला का तबादला करने का आदेश दिया है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को कैडर के अगले वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी को रश्मि शुक्ला का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव को डीजीपी पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार दोपहर तक तीन आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जताई थी चिंता

बता दें कि हाल ही में एक समीक्षा बैठक के दौरान, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी थी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करते समय गैर-पक्षपातपूर्ण रहना होगा। वहीं 29 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र में राजनीति से प्रेरित अपराधों पर चिंता व्यक्त की थी और डीजीपी रश्मि शुक्ला से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था। बता दें कि हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से राजनीतिक हंगामा मच गया। बीते 12 अक्टूबर को बांद्रा में तीन आरोपियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button