आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

शिशु मंदिर में हिंदी दिवस पर हुई निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

आंवला। तहसील क्षेत्र के मोहल्ला भुर्जी टोला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा ने वंदना सत्र में बच्चों को हिंदी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बच्चों को अपनी मातृभाषा हिन्दी सीखने, बोलने और लिखने में निपुण होने के आग्रह किया। उन्होंने अन्य भाषाओं को भी सीखने के लिए कहा लेकिन अपनी मातृभाषा को  सीखने पर अधिक जोर दिया। सभी से अपनी मातृभाषा में ही हस्ताक्षर करने के लिए आग्रह भी किया और यह भी कहा कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए। इसके पश्चात कक्षा चतुर्थ पंचम के छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें कक्षा चतुर्थ और पंचम के कुल 201 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर कक्षा चतुर्थ और पंचम के कक्षाचार्य रामकरन मिश्र, हरीशंकर , ज्योति सिंह, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, संजीव कांत और राम प्रकाश का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संजीव कांत ने किया

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button