
सिडनी के मशहूर बोंडी बीच पर 14 दिसंबर 2025 की शाम एक भयावह आतंकवादी घटना ने दुनियाभर को स्तब्ध कर दिया। स्थानीय समयानुसार रविवार को हनुक्का के पहले दिन समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग धार्मिक उत्सव मना रहे थे, तभी अचानक दो शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी और नागरिकों को निशाना बनाया। पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस हमले में अब तक 15 से 16 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। मृतकों में बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक शामिल हैं, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।



