देशबड़ी खबर

आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज, गैर कानूनी तरीके से कर दिया था निर्माणाधीन पुल का उद्घाटन

उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे, सुनील शिंदे और सचिन अहीर के खिलाफ मुंबई के NM जोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने IPC की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर की रात में अवैध तरीके से आदित्य ठाकरे और अन्य नेताओं ने ब्रिज को खोल दिया था। बता दें कि आदित्य ठाकरे ने लोअर परेल के डीलाइड रोड ब्रिज का उद्घाटन किया था, हालांकि बीएमसी के अधिकारियो का कहना है कि ब्रिज का काम अभी बाकी है और उससे पहले ही ब्रिज को खोल दिया।

BMC ने उद्धव गुट के नेताओं पर लगाए आरोप

आदित्य ठाकरे, सुनील शिंदे, सचिन अहीर, पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर और पूर्व महापौर श्रीमती स्नेहल आंबेकर 15 से 20 अज्ञात कार्यकर्ताओं के साथ ब्रिज पर पहुंचे थे और गैर कानूनी तरीके से ब्रिज का उद्घाटन कर दिया था।  ब्रिज बीएमसी के अनुमति के बिना खोला गया जो यातायात के लिए पूरी तरह तैयार नहीं था। ब्रिज के उद्घाटन के एक दिन बाद 17 नवंबर को बीएमसी ने जानकारी मिलने के बाद पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत की। बीएमसी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक बीएमसी के अधिकारी पुलिस स्टेशन में ही मौजूद थे।

आदित्य ठाकरे ने क्यों किया ब्रिज का उद्घाटन?

वहीं, ब्रिज के उद्घाटन के संबंध में खुद आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि वे बीएमसी के ब्रिज को खोलने का इंतजार कर रहे थे। वे इस इंतजार में थे कि बीएमसी खुद ही ब्रिज को आम लोगों को खोल देगी लेकिन लगभग 10 दिन बीत गए। ब्रिज तैयार है और इसके उद्घाटन के लिए किसी वीआईपी का इंतजार किया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button