देशबड़ी खबर

जेपी नड्डा से लेकर सोनिया गांधी तक, राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए ये नेता, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए 56 रिक्त सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि राज्यसभा पहुंचने की रेस में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी शामिल हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध विर्वाचित भी हो गए हैं जिनमें जेपी नड्डा और सोनिया गांधी का भी नाम है। आइए देखते हैं राज्यसभा पहुंचने वाले नेताओं की लिस्ट।

गुजरात से ये नेता निर्वाचित

गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटें रिक्त थीं। इन सीटों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गोविंद ढोलकिया, जशवंत सिंह परमार और मयंक नायक राज्य सभा के लिए गुजरात से निर्विरोध ही चुन लिए गए हैं। विधानसभा में भारी बहुमत के कारण गुजरात से भाजपा के ही चारों नेता राज्यसभा पहुंचे हैं।

बिहार से 6 उम्मीदवार निर्वाचित

बिहार के सभी 6 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा के लिए बिहार से बीजेपी के 2, आरजेडी के 2, जेडीयू के एक और कांग्रेस से 1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, सभी को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है। बीजेपी से भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था जबकि जेडीयू से संजय झा को उम्मीदवार बनाया गया था। जबकि राष्ट्रीय जनता दल से मनोज झा और तेजस्वी के करीबी और उनके राजनीतिक सलाहकार संजय यादव  के अलावा कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह ने नोमिनेशन फाइल किया था। सभी 6 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

राजस्थान से ये नेता निर्वाचित

राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें सबसे बड़ा नाम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का था। अब कांग्रेस उम्मीदवार सोनिया गांधी के साथ-साथ भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button