देशबड़ी खबर

मणिपुर : रैली से पहले सभी घाटी जिलों में ढील खत्म कर लगाया गया पूर्ण कर्फ्यू

इंफाल। मणिपुर सरकार ने एक रैली के मद्देनजर बुधवार को घाटी के पांच जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया जहां सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक इसमें ढील दी जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि पांचों जिलों में कर्फ्यू में रोजाना दी जा रही ढील खत्म कर दी गई है और पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। सरकार का यह फैसला, ‘‘क्वायरमबैंड इमा कीथेल जॉइंट कोऑर्डिनेट कमेटी फॉर पीस’’ की एक अपील के बाद आया है।

संगठन ‘‘मदर्स प्रोटेस्ट’’ रैली निकालने जा रहा है और उसने आम लोगों से यह रैली पूर्णत: सफल बनाने की अपील की है। यह संगठन इम्फाल शहर में महिलाओं के एक पुराने बाजार का प्रतिनिधित्व करता है। इस बाजार का संचालन और प्रबंधन महिलाएं करती हैं। समिति की सह-संयोजक के. धनेशोरी ने सभी इलाकों में रह रही महिलाओं, खास कर माताओं से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच अपने घरों से बाहर निकलकर अलग प्रशासन को अस्वीकार करने, एनआरसी लागू करने और विधानसभा का आपात सत्र तत्काल बुलाने की मांग करते हुए नारे लगाने का आग्रह किया है।

उन्होंने सभी से राज्य में जारी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील भी की। रैली के मद्देनजर राजधानी इंफाल शहर में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने पश्चिमी इंफाल जिले के क्वॉकीथल में सोमवार रात पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) (जोन 2) के. कबीब और उनके काफिले पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए 30 लोगों को हिरासत में लिया है। हमले के दौरान पुलिस अधिकारी के वाहन को आग लगा दी गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button