देशबड़ी खबर

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही सरकार, उम्मीद है खुलेंगी आंखें : उद्धव ठाकरे

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया साथ ही राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।

ठाकरे ने एक बयान में कहा कि बुलढाणा में हुई इस दुर्घटना से सरकार की आंखें खुल जानी चाहिए क्योंकि बीते वर्ष से जब से ये एक्सप्रेस-वे खुला है तब से 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बुलढाणा में सिंदखेडराजा के पास पिंपलखुता गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लग गई, जिसमें झुलसकर कुल 25 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक वाहन में 33 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोग सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में 520 किलोमीटर लंबे नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्धघाटन किया था। इस एक्सप्रेस-वे का आधिकारिक नाम ‘हिंदू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ है।

ये परियोजना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वकांक्षी योजना है। बुलढाणा दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और चौंका देने वाली घटना करार देते हुए ठाकरे ने एक बयान में कहा कि बीते एक साल में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”लेकिन सरकार ने इन हादसों को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया। उम्मीद है कि बुलढाणा हादसे से सरकार की आंखें खुलेंगी।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button