उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊहाथरस

हाथरस में हादसे के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती, सीएम योगी आज करेंगे दौरा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान हुए हादसे में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। इस बड़े हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न नेताओं ने शोक प्रकट किया है। अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बुधवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए हाथरस का दौरा करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस मामले में अब तक के सभी अपडेट।

क्या है वर्तमान हालात?

हाथरस संयुक्त जिला अस्पताल CMO मनजीत सिंह ने हाथरस भगदड़ की घटना पर बताया, “इस हादसे में कुल 116 लोगों की मृत्यु हुई है, 35 घायल हुए हैं। हमारे यहां 32 शव पोस्टमार्टम के लिए आए हैं जिनमें से 19 की पहचान हो चुकी है। 11 का पोस्टमार्टम हो चुका है। हमारे यहां 11 घायल भर्ती है, उनका इलाज चल रहा है।

भारी पुलिस बल तैनात

पीएसी के तीन कमांडेंट हाथरस घटना स्थल पहुंच गए हैं। आगरा,एटा,अलीगढ़ से पीएसी कंपनियां हाथरस पहुंचीं हैं। NDRF व SDRF की 2 कंपनियां भी मौके पर हैं। हाथरस में हुए मौतों की घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। हाथरस  घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से तमाम एविडेंस कलेक्ट करेगी।

आज हाथरस में होंगे सीएम योगी

सीएम योगी मंगलवार को 10:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से खेरिया सिविल एयरपोर्ट आगरा आएंगे। यहां से 10:45 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट से हेलीपैड पुलिस लाइन, हाथरस के लिए निकलेंगे। इसके बाद सीएम 12:00 हेलीपैड पुलिस लाइन, हाथरस से खेरिया सिविल एयरपोर्ट, आगरा जाएंगे। फिर 12:05 खेरिया सिविल एयरपोर्ट से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए निकलेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button