देशबड़ी खबर

अमित शाह के साथ अजीत डोभाल और सेना प्रमुखों की हाईप्रोफाइल बैठक, कश्मीर में दहशतगर्दों की नहीं रहेगी खैर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू- कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के चलते दिल्ली में आज सुबह 11 बजे हाईप्रोफाइल बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में वह घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए सुरक्षाबलों और सैन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं। इसी महीने की 29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों और श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की भी केंद्रीय गृह मंत्री समीक्षा करेंगे।

अजीत डोभाल और उपराज्यपाल के साथ शाह की बैठक

इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी शामिल होंगे। इसके साथ ही इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आरआर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के भाग लेंगे। सेना के चीफ, वाईस चीफ, सेना के 15 और 16 कोर कमांडर भी मौजूद रहेंगे।

बॉर्डर पर निगरानी और घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई

अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर बलों की तैनाती व घुसपैठ के प्रयासों पर लगाम लगाने के लिए शीर्ष अधिकारियों से विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे। पिछले सप्ताह आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बस पर हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की जान चली गई थी। रियासी के साथ ही आतंकियों ने कठुआ और डोडा जिले के अलग-अलग चार स्थानों पर भी हमले किए थे।

इसी महीने जून में शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा

कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया था। इस बीच घाटी में आतंकी घटनाएं जून के अंत में शुरू हो रही अमरनाथ तीर्थयात्रा से पहले सामने आईं हैं। अमरनाथ तीर्थ यात्रा 29 जून से शुरू होकर और 19 अगस्त तक चलेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button