देशबड़ी खबर

हिट एंड रन कानून: ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच बैठक खत्म, संगठन ने ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने को कहा

नई दिल्ली: हिट एंड रन कानून के खिलाफ देश भर में ट्रक और बस चालकों के आंदोलन के मंगलवार को दूसरे दिन परिवहन पर व्यापक असर पड़ा है। इस बीच ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सदस्यों की गृह मंत्रालय के साथ बैठक खत्म हो गई है।

कोर कमेटी के चेयरमैन बल मलकीत सिंह ने कहा है कि स्ट्राइक खत्म करने की अपील की गई है। सरकार ने हमारी बात सुनी है और होम सेक्रेटरी ने कहा है कि गलतफहमी दूर हो गई है। सरकार और ट्रांसपोर्टर इस बात पर सहमत हुए हैं कि परिवहन कर्मचारी तुरंत अपना काम फिर से शुरू करेंगे, वे ट्रक ड्राइवरों से काम फिर से शुरू करने की अपील करते हैं।

अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस की बैठक पर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, “हमने आज अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं, हम ये भी कहना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। ..”

हिट एंड रन का नया नियम अभी लागू नहीं होगा। सरकार और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फिलहाल नए नियम पर रोक लगा दी है। इस कानून को लेकर सरकार ने कहा कि ये नियम अभी लागू नहीं होगा। 10 साल की सज़ा और जुर्माने का प्रावधान लागू नहीं होगा। बैठक और ऐलान के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सभी ड्राइवर बंधुओं से काम पर लौटने की अपील की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button