देशबड़ी खबर

आईएल एंड एफएस धनशोधन मामला: ईडी ने राकांपा विधायक जयंत पाटिल को नया समन भेजा

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्तीय सेवा कंपनी आईएल एंड एफएस में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक धनशोधन मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और विधायक जयंत पाटिल से पूछताछ के लिए उन्हें नया समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी।

इस्लामपुर से विधायक पाटिल (61) को इससे पहले 12 मई को पेश होने के लिए समन भेजा गया था लेकिन उन्होंने कुछ निजी और आधिकारिक व्यस्तता का हवाला देते हुए पूछताछ करीब 10 दिन के लिए टालने का अनुरोध किया था। सूत्रों ने कहा कि राकांपा नेता को अब 22 मई को पेश होने के लिए कहा गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह और वित्त मंत्री पाटिल ने पिछले सप्ताह संवाददाताओं से कहा था कि उनका आईएल एंड एफएस के साथ कोई संबंध नहीं रहा जिसे अब दिवालिया घोषित किया जा चुका है। ईडी पाटिल से जुड़ी कुछ संस्थाओं को आरोपी कंपनी द्वारा कुछ ‘कमीशन’ के कथित भुगतान की जांच कर रही है। समझा जाता है कि राकांपा नेता से इन लेनदेन के बारे में पूछताछ हो सकती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button