देशबड़ी खबरहरियाणा

हरियाणा में बेखौफ बदमाशों ने महिंद्रा शोरूम के सामने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिरौती की पर्ची फेंककर हुए फरार

हिसार: हरियाणा के हिसार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक पर आए 3 बदमाशों ने हिसार स्थित महिंद्रा एजेंसी के शोरूम पर 50 राउंड फायरिंग की है। इन बदमाशों ने फिरौती के लिए पर्ची भी फेंकी और फिर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग डरे हुए हैं। कहा जा रहा है कि जिस महिद्रा के शोरूम पर फायरिंग हुई, वह हरियाणा में इनेलो नेता का है।

कहां का है ये मामला?

ये शोरूम सिटी थाना हिसार से करीब 100 मीटर दूरी पर ही है। इसके 100 मीटर की दूरी पर ही जीजेयू की तरफ पुलिस चौकी भी है। इसके बावजूद बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मतलब साफ था कि बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे

इस मामले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है एक बाइक पर सवार होकर ये तीनों बदमाश आए थे। बदमाशों द्वारा फायरिंग कुछ इस तरह की गई, जो शोरूम के अंदर और बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। फायरिंग के बाद बदमाश हथियारों को हवा में लहराते हुए वहां से फरार हो गए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button