उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यवाराणसी

काशी में जेपी नड्डा, बाबा विश्वनाथ, काल भैरव का लिया आशीर्वाद, तीसरी बार 400 पार करने का किया दावा

वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है. सांतवें चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय सीट वाराणसी में मतदान होना है. ऐसे में बनारस में लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के दौरे हो रहे हैं. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा वाराणसी में बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन किया. वहीं दर्शन पूजन करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा में कहा कि, जब मैं काशी आता हूं तो कालभैरव के दर्शन, काशी विश्वनाथ के दर्शन, संकट मोचन के दर्शन हमेशा करता हूं. हम सब जानते है कि, काशी धार्मिक नगरी है. हमेशा हम सब जब भी यहां आते है हमें नई ऊर्जा मिलती है. मैं हमेशा यह प्रार्थना करता हूं कि सदगुणों की जय हो और समाज मंगलमय रहे. सभी में सुख शांति रहे और मंगलमय तरीके से देश आगे बढ़े. आज भी जब मैं आया हूं तो मुझे नई ऊर्जा मिली है.

वहीं मीडिया से बातचीत में जेपी नड्डा ने कहा कि मैं उस ऊर्जा के साथ दिन-रात एककर समाज के काम में जुटा हूं और समाज मंगलमय रहे. सब खुश रहे, सुख शांति रहे, देश आगे विकास करे. वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस तरीके से आगे बढ़ रहा है, उस शक्ति को और ताकत प्रदान हो, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार हम 400 पार करने जा रहे हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button