देशबड़ी खबर

वायरल वीडियो के मामले में सीएम शिवराज ने कहा- आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के वायरल वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने। चौहान ने कल रात संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने निर्देश दिए हैं। आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए। कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उसे ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने।

उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति, धर्म या पार्टी नहीं होती है। अपराधी केवल अपराधी होता है। इसके पहले चौहान ने कल देर शाम ट्वीट के जरिए कहा कि उनके संज्ञान में सीधी जिले का वायरल वीडियो आया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रासुका भी लगाया जाए। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो किसी नागरिक के साथ अमानवीय और निंदनीय ही नहीं बल्कि घृणास्पद कृत्य का परिचायक है। ऐसा करने वाले आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होना चाहिये।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button