देशबड़ी खबर

श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटनाः महिला ने पति को मार शव के किए 22 टुकड़े, बेटे संग मिल एक-एक पार्ट को लगाया ठिकाने

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। घटना पांडवनगर की है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया। इसके बाद टुकड़ों को एक-एक कर फेंका गया।

घटना मई महीने की है। मृतक की पहचान अंजन दास के रूप में हुई है। हत्या का आरोप अंजन की पत्नी पूनम और बेटे दीपक पर लगा है। मां-बेटे ने अंजन की हत्या की और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव के टुकड़ों को फ्रिज में डाल दिया गया। बाद में मां-बेटे ने एक-एक कर शव के टुकड़ों को त्रिलोकपुरी इलाके में फेंका। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति के शव के 22 टुकड़े किए थे। पूनम ने पुलिस को बताया कि अंजन दास के अवैध संबंध थे। इसके चलते उसकी हत्या की।

ऐसे आया मामला सामने

पांच जून को त्रिलोकपुरी इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस के जवानों को झाड़ियों की ओर से बदबू आई थी। पुलिसकर्मियों ने जांच की तो देखा कि शव के टुकड़ों को फेंका गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जून में उसी इलाके में शव के कई टुकड़े मिले थे। पुलिस ने शव के टुकड़ों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे थे, लेकिन उस वक्त अधिक जानकारी सामने नहीं आई थी।

श्रद्धा हत्याकांड सामने आने के बाद इस मामले की जांच भी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। शव के टुकड़े जिस जगह मिले उस जगह के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल गए तो पता चला की एक महिला और एक युवक रात में कोई चीज फेंक रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मां-बेटे ने मिलकर अंजन दास की हत्या की। दोनों ने हत्या करने से पहले अंजन को नशा दिया था। पुलिस ने उस फ्रिज को भी बरामद कर लिया है, जिसमें शव के टुकड़े रखे गए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button