देशबड़ी खबर

‘INDIA Alliance में 7 परिवारवादी पार्टियां, सबका लक्ष्य अपने बेटे-बेटियों को CM बनाना’, शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDIA अलांयस में 7 परिवारवादी पार्टियां, सबका लक्ष्य अपने बेटे-बेटियों को CM बनाना है। इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इनकी(INDIA गठबंधन) राजनीति में उद्देश्य क्या है? PM मोदी आत्मनिर्भर भारत, 2047 के भारत का लक्ष्य रखते हैं। सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को PM बनाना, पवार साहब का लक्ष्य बेटी को CM बनाना, ममता दीदी का लक्ष्य भतीजे को CM बनाना, स्टालिन का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, लालू यादव का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को CM बनाना और मुलायम सिंह यादव तो बेटे को CM बनाकर ही गए… जिनका लक्ष्य परिवार के लिए सत्ता हथियाना हो वह क्या गरीब का कल्याण करेगा?”

शाह ने कहा, “INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।”

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे… पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button