देशबड़ी खबर

Fintech स्टडी में भारत सबसे ऊपर, सिंगापुर दूसरे स्थान पर, साल 2000 से 2022 तक का सर्वेक्षण शामिल

भारत में अधिकतर लोग अब डिजिटल प्लेफॉर्म पर शिफ्ट हो गए हैं। पढ़ाई, शॉपिग से लेकर बैंकिंग सिस्टम भी ऑनलाइन हो गया है। डिजिटल क्षेत्र में भारत की तेजी से बढ़ती उड़ान की वजह से उसे फिनटेक के शोध में पहला स्थान मिला है। रोबोकैश ग्रुप द्वारा जारी एक रिपोर्ट में नौ दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के एक फिनटेक अध्ययन में भारत शीर्ष राष्ट्र के रूप में सामने आया है।

दक्षिण एशियाई राष्ट्र कई श्रेणियों में पहले स्थान पर आया, जिसमें सबसे अधिक धनराशि और कुल राजस्व शामिल है। अध्ययन में शामिल वर्षों यानी 2000 से 2022 तक में सर्वेक्षण में चार क्षेत्रों में कुल 25.6 बिलियन अमरीकी डालर जुटाए गए, जो इस क्षेत्र में प्राप्त सभी धन का 48 प्रतिशत है।

रोबोकैश दक्षिण पूर्व एशिया फिनटेक इंडेक्स में भी भारत अग्रणी काउंटी के रूप में उभरा है। सिंगापुर दूसरे और इंडोनेशिया तीसरे स्थान पर रहा। रोबोकैश रिपोर्ट का उद्देश्य दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के परिपक्व और उभरते देशों, अर्थात् भारत, इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में वित्तीय प्रौद्योगिकियों के विकास की समझ हासिल करना है।

सर्वेक्षण के लिए निम्नलिखित चार फिनटेक क्षेत्रों को चुना गया – भुगतान और हस्तांतरण, वैकल्पिक उधार, ई-वॉलेट और डिजिटल बैंकिंग। अध्ययन के उद्देश्य के लिए, केवल उन कंपनियों का चयन किया गया जो किसी विशेष देश के क्षेत्र में स्थित हैं, जबकि विदेशी संस्थाओं को बाहर रखा गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रोबोकैश एक फिनटेक कंपनी है, जिसका कामकाज एशिया और यूरोप में फैला हुआ है। यह उभरते बाजारों में पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली से वंचित लोगों के लिए तकनीकी वित्त समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञ है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button